गोमैकेनिक अब इंदौर में भी; इंदौर के लिए कार सर्विस अब और भी आसान
Dec 17 2020
इंदौर : गोमैकेनिक ने, जो अब भारत का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड कार सर्विस नेटवर्क है, 11 दिसंबर, 2020 को इंदौर में 10 से अधिक सर्विस सेंटर्स के साथ टियर-2-सिटी-एक्सटेंशन-ड्राइव के तहत अपने एक्सपैंड करने की घोषणा की । भारत 3 करोड़ से अधिक गाड़ियों व इंडिविजुअल इंडिपेंडेंट वर्कशॉप्स के 3 लाख से अधिक अनऑर्गनिज़ेड आफ्टर-सेल्स नेटवर्क का घर है। इस क्षेत्र में ग्राहकों को आम तौर पर प्रमुख मुद्दे जैसे ऑटो पार्ट्स की जेन्युइन रिप्लेसमेंट, ओवरचार्जिंग अथवा सही उपाय की कमी का सामना करना पड़ता है।
इन मुद्दों को हल करने के लिए गोमैकेनिक क्वालिटी पर बिना किसी समझौते के कार रिपेयर्स व सर्विस पे कंपनी डीलरशिप्स के मुकाबले 40% तक सस्ते दामों के साथ-साथ जेन्युइन पार्ट्स प्राप्त करता है। और तो और , कंपनी के नेटवर्क के सभी सर्विस सेंटर किसी भी कार की सर्विस करते समय मैन्युफक्चरर द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हैं।
अपनी वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से गोमैकेनिक अपने ग्राहकों को मूल्य प्रदान करने में विश्वास रखता है और उसके लिए यह प्रोफेशनली ट्रेंड मैकेनिक और कार के मुफ्त पिक एंड ड्रॉप के साथ बिना किसी छिपे खर्चे के, सस्ता, ट्रांसपेरेंट और किफायती दाम सुनिश्चित करता है। इसका उद्देश्य एक ऐसा ब्रांड बनना है जिसपे ग्राहक अपनी सभी कार की देखभाल से जुड़ी चिंताओं का भरोसा कर सके ।
मार्केट एंट्री पर टिप्पणी करते हुए, कुशल करवा, IIM-A 2012 के पूर्व छात्र और गोमैकेनिक के को-फाउंडर ने कहा, “हमें इंदौर में प्रवेश करने की खुशी है, इसे हम कार सर्विसिंग के लिए भारत में बहुत ही काबिल बाजारों में से एक मानते हैं। इंदौर में कारों की तादात काफ़ी ज़्यादा है और यहाँ गाहक अपनी सर्विसिंग और एक्सीडेंट्स वाले रिपेयर के लिए काफी अधिक भुगतान कर रहे हैं। इसलिए, हमारे मूल्य प्रस्ताव को इस शहर में त्वरित और अधिक स्वीकृति मिलना सुनिश्चित है। ” सर्विस सेंटर्स , स्पाएर पार्ट्स की दुकानों और वेयरहाउसों के हमारे 360-डिग्री इकोसिस्टम के साथ, हम इंदौर के लोगों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं के पोर्टफोलियो को लगातार एक्सपेंड करने की योजना बना रहे हैं ।”
गोमैकेनिक के बारे में:
आईआईटी और आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व-छात्रों - कुशल करवा, अमित भसीन, ऋषभ करवा और नितिन राणा – ने 2016 में गोमैकेनिक की स्थापना की थी। वर्तमान में गोमैकेनिक भारत के टैक्नोलॉजी-एनेबल्ड कार सर्विस सेंटर्स का सबसे बड़ा नेटवर्क है, जो बिना किसी झंझट के सहज कार सर्विस अनुभव प्रदान करता है। गोमैकेनिक के ओईएम’स के स्पेयर पार्ट्स की केंद्रीकृत थोक खरीद के साथ एसेट लाइट मॉडल, शून्य रियल-एस्टेट ओवरहेड्स और टेक्नोलॉजी-संचालित दक्षता के कारण महत्वपूर्ण बचत होती है जिसका लाभ ग्राहकों को मिलता है। वर्तमान में, गोमैकेनिक की भारत के 25 शहरों में 500 से अधिक कार रिपेयर वर्कशॉप हैं, जिनमें दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता शामिल हैं। यह वर्तमान में सालाना 2 मिलियन से अधिक कारों की सर्विस करता है और 2021 तक इसका लक्ष्य 10 मिलियन ग्राहकों को सर्विस प्रदान करना है
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









