विजय दिवस पर फ्लैग प्वाइंट पर 21 जांबाजों के चित्र पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

Dec 17 2020

ग्वालियर। नागरिक परिषद द्वारा भारत की पाकिस्तान पर हुई ऐतिहासिक विजय एवं बंग्लादेश मुक्ति की वर्षगांठ पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन फ्लैग प्वाइंट ग्वालियर पर हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विवेक नारायण शेजवलकर थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नागरिक परिषद के संरक्षक जनरल वीके शर्मा उपस्थित थे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने परमवीर चक्र से सम्मानित 21 जांबाजों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की उनके शौर्य को श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के बैंड द्वारा सुमधुर प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में पीयूष वॉबे और वल्लरी मोघे द्वारा अनेक देशभक्ति पूर्ण गीत प्रस्तुत किए। इस गरिमापूर्ण आयोजन में एनसीसी तथा एनएसएस के कैडेट भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन बीएसएफ स्कूल टेकनपुर द्वारा किया गया। 
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान पर जीत के गत दिवस 50 साल पूरे हो गए। 16 दिसंबर 1971 के दिन भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। इस अवसर पर मेजर जनरल एसी जैन, वीएसएम मेजर शशि भूषण, प्रो. सीपी सिंह, मेजर आशा माथुर, प्रो. झाझरिया, प्रो. अभिशेष, डॉ. जेएस सिकरवार, डॉ. सुनील अग्रवाल, जेएएच अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़ उपस्थित थे।