क्षय रोग से बचाव संबंधित स्वयंसेवकों को दी जानकारी
Dec 17 2020
ग्वालियर। भारत वर्ष क्षय उन्मूलन से निजात पाने के लिये काफी प्रयास कर रहा है जिसके लिये सरकार द्वारा सरकारी अस् पतालों में छ: माह दवा नि:शुल्क दी जाती है साथ ही साथ क्षय रोग से ग्रसित मरीज को पांच सौ रूपये प्रतिमाह सहायता राशि दी जाती है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय ग्वालियर द्वारा एक व्यायान कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. अरूण कुशवाह जयारोग्य चिकित्सालय ग्वालियर, अध्यक्षता डॉ. रविकांत अदालतवाले समन्वयक जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर, जिला संगठक ग्वालियर डॉ. मनोज अवस्थी एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय ग्वालियर उपस्थित थे।
डॉ. कुशवाह ने बताया कि खांसने व छींकने से टी.बी. रोग के लक्षण भविष्य में दिखने लगते है जिसके लिए पहले भी मास्क लगाना अनिवार्य था, परन्तु कोविड-19 के समय मास्क द्वारा इससे बचाव ज्यादा संभव है। पौष्टिक आहार द्वारा हम क्षय रोग एवं एड्स से बच सकते हैं। एच.आई.वी. वायरस द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता नष्ठ होने के उपरांत प्रकट होने वाले लक्षणों के द्वारा एड्स नामक बिमारी पनपती है जिन व्यक्ति के शरीर में यह विषाणु हेाता है उन्हें समय रहते दवा के द्वारा ठीक किया जा सकता है। एड्स के मुख्य चार रास्ते है जिसमें सबसे अधिक सक्रमण रक्त के द्वारा मनुष्य के शरीर में पहुचता है क्योंकि रक्त के इस्तेमाल होने वाली सूइयां शरीर के अंदर जाकर एच.आई.वी. व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से पहुच सकती है।
डॉ. अदालतवाले ने बताया कि एच.आई.वी सक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन सबंध भी इस बिमारी का कारण व जानलेवा है गर्भवती महिला के द्वारा शिशु में यह लक्षण पहुचता है जिसकी जांच पहले करा लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय कुमार पाण्डेय व अभार डॉ.मनोज अवस्थी ने किया।
रेड रिबिन क्लब की मुख्य भूमिका लोगों में यह जागृति फैलाना है कि एड्स सक्रमित व्यक्ति के द्वारा छुआछुत की यह बिमारी नहीं है उसे समाज से बहिष्कृत नहीं करना चाहिए। रेड रिबिन क्लब युवाओं के सुरक्षित व स्वस्थ्य जीवन शैली को अपनाने, रक्तदान करने, नशे से दूर रहने व एच.आई.वी. की भ्रांतियों को दूरे करने के लिये बनाया गया युवाओं का संगठन है। महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता 18 दिसबर ऑनलाईन दोपहर 12.00 बजे मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में अंकुर चौरसिया, करण बरूआ, यश किरार, पूर्वी बोरगांवकर, साक्षी गुप्ता, हेमंत मांझाी, अनिरूद्ध शर्मा, अंकुश अरोरा, आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









