आरटीओ कार्यालय से गायब मिले 10 कर्मचारी, नोटिस जारी

Dec 17 2020

ग्वालियर। सिरोल स्थित आरटीओ कार्यालय में कर्मचारी बिना बताये गायब रहते हैं। यह नजारा तब है जब सामने परिवहन आयुक्त कार्यालय है और आरटीओ कार्यालय बन्द है। परिवहन आयुक्त मुकेश कुमार जैन अधिकतर मुख्यालय में बैठते हैं। लेकिन कर्मचारी गायब रहते हैं। 
इस तरह की शिकायतें परिवहन आयुक्त और उप परिवहन आयुक्त एके सिंह को मिल रही थी। एके सिंह ने दोपहर 1 बजे आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया तो 25 में से 10 कर्मचारी गायब मिले। इस बीच जब कुछ कर्मचारी से पूछा तो उन्होंने कहा कि आरटीओ एसपीएस चौहान उन्हें देरी से आने पर कभी नहीं टोकते हैं। 
इस बात पर एके सिंह ने नाराजगी जताई और ऑफिस से नदारद रहने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के लिये कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कार्यालय अधीक्षक शोभा डे के गायब रहने पर एके सिंह ने सबसे अधिक आपत्ति दर्ज कराई है।