लगातार गिर रहा पारा ठंड ने डराना किया शुरू

Dec 17 2020

ग्वालियर। जिले में ठंड ने डराना शुरू कर दिया है। इधर ठंडी हवाओं के चलते एयर क्वालिटी यानी हवा की गुणवाा में सुधार हुआ है, लेकिन ग्वालियर में ठंड पिछले तीन दिन में प्रचंड हो गई है।
बता दें जब भी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे होता है और लगातार दो दिनों तक सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहता है तो शीतलहर चलने की घोषणा की जाती है। मौसम विभाग का कहना है कि दो-तीन दिनों में रातके तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। आने वाले दिनों में भी ठंड रिकॉर्ड तोड़ सकती है. तापमान गिरने से शहर के अधिकतर हिस्से में कोहरे का असर दिखने लगा है। इस बार सर्दी जो सितम ढा रही है, उसके पीछे बड़ी वजह है पहाड़ों पर जोरदार बर्फबारी।
उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक और जमू-कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है और अगले 24 घंटे में पहाड़ों पर मौसम और बिगड़ सकता है. यानी पहाड़ों पर जितनी बर्फबारी और बारिश होगी, मैदानों में ठंड से उतनी मुश्किल और बढ़ेगी।