विद्युत पेंशनर्स के द्वारा पेंशनर्स दिवस मनाया गया
Dec 17 2020
ग्वालियर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेन्सनर्स एसोसिएशन ग्वालियर के अध्यक्ष एसके जायसवाल द्वारा प्रेस में दी विज्ञप्ति में बताया कि गुरूवार17 दिसंबर पेंशनर्स दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर के द्वारा कोआर्डिनेशन कमिटीआफ पेंशनर्स एसोसिएशन(सीसीपीए) के साथ संयुक्त रूप से एसके जायसवाल, जीपी भटनागर एवं जेपी नामदेव के मुख्य अतिथय एवं बीपी गणक के संयोजन में संपन्न हुआ। इसमें बोलते हुए एसके जायसवाल ने कहा की बकाया डीए मय एरियर्स, छठवें एवं सातवें वेतनमान के एरियर, चिकित्सा सुविधा, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, निजी करण का विरोध आदि समस्याओं को लेकर सभी पेंशनर्स को एकजुट होकर केंद्र व शासन के खिलाफ संघर्ष करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर सर्व श्री एसके जायसवाल, जीपी भटनागर, बीपी गणक, जेपी नामदेव, एनआर अतरौलिया, श्रीमती अतरौलिया, मदन गुप्ता, आईएम कुरेशी, मनीष सिंह, अनिरुद्ध सेन, कल्याण सिंह, रामसिंह, रामबाबू, अतिराम सिंह, आरके उपाध्याय, मलिक, एसके खरे सहित विद्युत मंडल, केंद्र शासन, राज्य शासन एवं अन्य पेंशनर्स एसोसिएशन के अनेक सदस्य मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









