मिलिंद कानस्कर ने एसएएफ बटालियनों का निरीक्षण किया
Dec 16 2020
ग्वालियर। अति. पुलिस महानिदेशक एसएएफ पुलिस मुख्यलय भोपाल मिलिंद कानस्कर ने ग्वालियर स्थित एसएएफ बटालियनों का निरीक्षण किया। अति. पुलिस महानिदेशक द्वारा एसएएफ की 13 बटालियन के परिसर में दरबार का आयोजन कर वहां पदस्थ एवं कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं को जाना तथा उनका निराकरण करने का आश्वासन भी दिया। इसके उपरांत उन्होने एसएएफ की 02रीं वाहिनी में अश्वारोही दल का भी निरीक्षण किया। तद्उपरांत एसएएफ कॉलोनी परिसर में पौधारोपड़ भी किया। इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिरीक्षक एसएएफ ग्वालियर रेंज संतोष कुमार सिंह के साथ सेनानी 13वी वाहिनी आलोक कुमार सिंह, सेनानी 14वी वाहिनी श्रीमती निवेदिता गुप्ता, 2री वाहिनी के उप सेनानी विनोद चौहान तथा एसएएफ के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









