संभागीय आयुक्त ने किया गोरखी स्कूल व डिजिटल म्यूजियम का निरीक्षण

Dec 16 2020

ग्वालियर। संभागयुक्त आशीष सक्सेना ने महाराज बाड़े पर स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए गए डिजिटल संग्रहालय को देखा तथा संग्रहालय की सराहना की। इसके साथ ही उन्होने संग्रहालय के पास गोरखी स्कूल का भी निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान आशीष सक्सेना नें गोरखी स्कूल को विकसित करने के साथ ही अटल जी की स्मृतियो को सहजने के लिये अटल म्यूजियम को बनाने के लिये भी आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन, सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती जयति सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संभागीय आयुक्त नें डिजीटल म्यूजियम के निरिक्षण के दौरान इसकी ख़ूबसूरती व अत्याधुनिक तकनीक से दर्शाई गई जानकारी की सराहना की। निरिक्षण के दौरान संभायुक्त श्री सक्सेना ने कहा कि ग्वालियर के गोरखी स्कूल में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल जी ने शिक्षा ली है और ऐसे में जरुरी है कि इस स्कूल को विकसित करने के साथ साथ अटल जी की स्मृतियो को भी सहेजा जाये जिसके लिये उन्होने निर्देशित किया कि परिसर के एक हिस्से में अटल जी के नाम पर म्यूजियम बनाने की रुपरेखा पर कार्य किया जाये। ताकि यहाँ आने वाले सैलानी सहीत युवा विद्यार्थियों को अटल जी के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। 
डिजीटल म्यूजियम के निरिक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें म्यूज़ीयम की विभिन्न गैलरियो के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।