शीत लहर से बढ़ी ठिठुरन, सर्द हो रहा शहर

Dec 16 2020

ग्वालियर। दो दिन से चल रही शीत हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। हवा के 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने से शाम गहराते ही ठिठुरन बढ़ रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिसे रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 2.2 डिसे अधिक रहा, लेकिन सामान्य से ऊपर रहने के बाद भी रात में कंपाने वाली ठंड रही।
मौसम विभाग ने दिन में भीसर्द हवा के चलने के आसार जताए हैं। जम्मू कश्मीर से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे प्रदेश में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है, जिससे गत दिवस बादल छाए रहे। इन बादलों की वजह से दिन में ठिठुरन बढ़ गई थी। लोग दिन में भी अलाव जलाकर सर्दी कम करने का प्रयास कर रहे हैं।
ठंड जोरों पर, लोग ले रहे अलाव का सहारा
शीत ऋतु अपने शबाब पर है, लोग रात के साथ अब दिन में भी चौराहे व सार्वजनिक स्थल पर अलाव जलाकर बैठे दिखाई दे रहे हैं। सबसे ज्यादा खराब हालात तो बाहर से आकर मजदूरी करने वाले, भिक्षावृाि कर जीवन-यापन करने वाले और यात्रियों की देाी जा रही है। ठंड के चलते ऐसे लोग बड़ी संख्या में सर्दी, जुकाम, निमोनिया, बुखार व अन्य बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
ननि को अब अलाव रखने की जरूरत
शहर के जिन प्रमुख स्थलों पर आश्रय विहीन लोग ठंड में आग का सहारा खोजते हुए एकत्र होते हैं, उनमें रेलवे स्टेशन, महाराज बाड़ा, फूलबाग, पड़ाव, हजीरा समेत एक दर्जन से Óयादा मुय स्थानों पर नगर निगम द्वारा सर्दी बढ़ते ही अलाव लगाए जाते हैं। सर्दी शनै:शनै: बढ़ रही है। फिर भी अब तब अलाव नहीं लगाए गए हैं।