क्रेटा कार में 50 किलो गंाजा ला रहे चार तस्कर पकड़े
Dec 15 2020
ग्वालियर। कैंसर पहाड़ी शिवपुरी लिंक रोड पर क्राइम ब्रांच ने नशे के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक क्रेटा कार से 50 किलो गांजा बरामद कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की टीम मादक पदार्थ तस्कर से नशे के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के अनुसार जरिए मुखबिर सूचना मिली थी कि शिवपुरी लिंक रोड से एक के्रटा कार में मादक पदार्थ की तस्करी कर झांसी की तरफ ले जाया रहा है। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच अलर्ट मोड पर आ गई और दो टीमों में बंटकर कैंसर पहाड़ी और बाराघाटा से पहले फील्डिंग लगाकर खड़ी हो गई। इस दौरान एक सफेद रंग की क्रेटा कार नंबर यूपी80-एसयू 1636 आते हुए दिखाई दी। सादा वर्दी में टीम को देखकर कार चालक ने कार की गति बढ़ाई तो टीम कार के सामने आ गई, और जबरन रोका।
पुलिस ने चालक साइड पर आकर कार की चाबी निकाली और सभी को कार से बाहर आने को कहा। कार में चार लोग सवार थे। कार की चेकिंग के दौरान पीछे की सीट पर छिपे हुए पैकेट बाहर निकले। इसको खोलकर देखा गया तो गांजा भरा हुआ था। गंाजा की खेप को देखकर क्राइम ब्रांच की टीम सभी तस्करों को कार समेत कार्यालय लेकर आई।
काफी समय से कर रहे थे नशे का कारोबार
पुलिस मादक पदार्थ तस्कर से गांजा लाने की जगह एवं किससे गांजा लाया गया तथा कहां ले जा रहा था, उसके बारे में जांच करने में जुटी हुई है। शहरी क्षेत्रों में धड़ल्ले से बिक रहे मादक पदार्थ मादक पदार्थ तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह सरेआम कस्बे एवं औद्योगिक क्षेत्रों सहित राठ क्षेत्र में धड़ल्ले से मादक पदार्थ बेच रहे हैं। आरोपियों ने बताया कि वह काफी समय से नशे का कारोबार कर रहे हैं। वे नशे के ये पैकेट और छोटी-छोटी पुडिय़ा बांटकर नशे की लत डालते हैं और फिर मांग के अनुसार चरस और गांजा के पैकेट बनाकर सप्लाई करते हैं।
पुलिस के अनुसार यह काफी बड़ा गैंग है। पकड़े गए आरोपियों के नाम श्याम राठौर, श्याम बिहारी शर्मा, त्रिमोहन त्रिपाठी और अभिषेक कटारे हैं। पकड़े गए गांजे की कीमत पांच लाख रुपए आंकी गई है। सभी आरोपियों से गांजा की सप्लाई कहां से कहां की जा रही थी इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। क्रेटा कार को भी जप्त कर लिया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









