भूतेश्वर मंदिर के पुजारी अमन शर्मा को मिला स्टे

Dec 15 2020

ग्वालियर। विनय नगर स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पंडित अमन शर्मा ने 1 माह बाद भूतेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की जिसमें भक्तजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा विगत 1 माह पूर्व मंदिर के पुजारी पंडित अमन शर्मा को बलपूर्वक जबरदस्ती मंदिर से बाहर कर दिया गया था। तब से पुजारी व उनका परिवार मंदिर परिसर में ही धरने पर बैठे हुए थे जिसके चलते मंगलवार को उन्हें न्यायालय से स्टे मिला जिसके बाद पुजारी ने आज मंदिर में अभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। जिसमें आसपास के क्षेत्र की जनता व भक्त जनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी में खुशी का माहौल है और भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए।
लगभग एक महीने पूर्व प्रशासन द्वारा परिवार को बेदखल करने के बाद परिवार मंदिर परिसर में खुले में एक महीने से न्याय के लिए धरने पर बैठा था। अंतत: एक माह के संघर्ष के बाद परिवार को न्याय मिला और पुजारी अमन शर्मा को न्यायालय से स्टे मिला। स्टे मिलने के बाद परिवार में हर्ष का माहौल निर्मित है वहीं भक्तों में भी खुशी की लहर दौड़ गई।
पांच पीढिय़ों से कर रहे हैं मंदिर की सेवा
पुजारी अमन शर्मा ने बताया कि उनकी पांच पीढिय़ों से मंदिर की पूजा-अर्चना की जा रही है। कभी ऐसी स्थिति निर्मित नहीं हुई। उन्होंने बताया कि मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और परिवार ने जो संघर्ष किया उसी का नतीजा है कि मुझे न्याय मिला।