पक्षियों को दाना-पानी दिया और लोगों को स्वच्छता के प्रति किया सजग

Dec 15 2020

ग्वालियर। पर्यावरण मित्र समूह द्वारा आयोजित पर्यावरण को समर्पित संस्था पर्यावरण मित्र समूह द्वारा माधवनगर पार्क में पक्षियों हेतु दाना-पानी कार्यक्रम के साथ ही साथ आसपास के परिसर को स्वच्छता के प्रति सजग रहने हेतु एक गहन अभियान प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित विधायक सतीश सिकरवार मुय अतिथि के रूप में उपस्थित थे,कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सभापति नगर निगम गंगाराम बघेल दाना-पानी 4 वड्र्स के प्रमुख राज चड्डा उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने स्वच्छता हरितमा के महत्व को बताते हुए पक्षियों हेतु दाना-पानी के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
सकोरो में अनाज एवं पानी रखा गया, जंगल बनाने में सहायक पक्षियों, चिडियों की चहचहाहट के बीच अतिथियों का स्वागत पर्यावरण समूह के मुख्य संयोजक हरीश जैसवानी एवं अन्य संयोजक आर एस गुप्ता, एच के खेंगर, सुंदरलाल शर्मा, गौरव जैन, सुश्री ममता कटारे एवं बृजेंद्र सिंह तोमर,उदय गवालेकर ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कालोनी से सुनील वैसाखिया, सुमन जडिया, अमिता गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, दिलीप पंजवानी, ओ पी सविता, प्रमोद जैन , पीवीएस तोमर, जे पी गोरे, एन के अग्रवाल, संतोष गुप्ता, पंकज गोस्वामी, हारटीकलचर के महेश सेमर, दाना पानी ग्रुप ग्वालियर के सुधीर कुशवाह, साधना पानडया, सुधीर गुप्ता अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त पीवीएस तोमर द्वारा किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजू कुंड ने दी।