भू-माफिया पर ग्वालियर पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई , अवैध निर्माण को तोड़ शासकीय भूमि को कराया मुक्त

Dec 15 2020

ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस तथा प्रशासन द्वारा भूमाफियाओं तथा हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध की जारही कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी के निर्देशानुसार अवैध रूप से कब्जा की गई शासकीय भूमियों को मुक्त करवाने हेतु जिले में की जा रही कार्यवाहियों के तहत थाना मोहना के अपराध क्रमांक 45/2019 धारा 3,4,5 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के आरोपियों द्वारा कब्जा की गई शासकीय जमीन पर बने ढाबे तथा गुमटियों को तोड़कर उक्त जमीन को मुक्त कराया। 
उक्त कार्यवाही के दौरान एसडीएम यूनुस कुरैशी, एसडीओपी घांटीगांव प्रवीण अष्ठाना, तहसीलदार एनएल वर्मा, थाना प्रभारी मोहना निरीक्षक महेश शर्मा के साथ पुलिस व प्रशासन का बल भी उपस्थित रहा। पुलिस तथा प्रशासन की इस प्रकार की कार्यवाहियां भविष्य में भी जारी रहेंगी।