अटल पुरस्कार से नवाजे जाएंगे देवाशीष, अनुराग व मधुलता

Dec 15 2020

प्रयागराज। जिले के एथलीट खिलाड़ी देवाशीष मुखर्जी, हैंडबाल खिलाड़ी अनुराग शर्मा और मधुलता शर्मा भारत रत्न अटल खेल पुरस्कार से बीस को समानित होंगे। इन्हें यह सम्मान अटल भारत क्रीड़ा एवं कला संघ की ओर से भोपाल में आयोजित खेल समारोह में दिया जाएगा। इसके पहले देवाशीष कई बार डीडी स्पोटर्स पर कमेंट्री कर शहर का मान बढ़ा चुके हैं। हैंडबाल खिलाड़ी अनुराग शर्मा व मधुलता शर्मा यूपी टीम की कप्तानी की है। और अपनी अगुवाई में कई पदक जीतकर प्रदेश और शहर का मान बढ़ाया है। दोनों खिलाड़ी वर्तमान में सेंट मैरी कॉन्वेट स्कूल में खेल प्रशिक्षक हैं।