ठिठुरन वाली सर्दी से लोग हुए बेहाल

Dec 15 2020

ग्वालियर। शहर में कल रात से लेकर मंगलवार की अल सुबह से सर्दी का सितम जारी है। बादलों की ओट और कोहरे की मार ने लोगों को गर्म कपड़ों के बाद शॉल और कंबल ओडऩे पर मजबूर कर दिया। सूरज की आंख मिचौली लोग गलन व ठिठुरन से बेहाल रहे। उधर, कोहरे के चलते ट्रेनें घंटों लेट रहीं।
इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिनों से तापमान में तेजी से बदलाव आ रहा है। अधिकतम तापमान में कमी से सर्दी जानलेवा हो रही है।
सुबह ठंड और कोहरे की मार ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर बाद लोगों को लगा, सूरज की किरणें सर्दी से राहत दिलाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले कुछ दिनों के भीतर बारिश की संभावना बन रही है। बारिश से तापमान में और भी कमी आएगी। इससे सर्दी बढ़ जाएगी।