आपका सहयोग किसी को सर्दी से बचा सकता है

Dec 15 2020

ग्वालियर। शहर में निरंतर 3 वर्षों से रेडक्रॉस आनंदम केंद्र कम्पू ग्वालियर का संचालन किया जा रहा है। जिसमे हम गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए ग्वालियर वाशियों से वस्त्र दान की अपील करते है। जिसमे हमे आप सभी का सहयोग हमेशा प्राप्त हुआ है। इस साल भी सर्दी का मौसम आ जाने के कारण ग्वालियर वासियों से अपील है कि आप लोग रेडक्रॉस आनंदम केंद्र कम्पू पर आकर वस्त्र दान कर सकते हैं। जिससे गरीबों की मदद की जा सके और उनको ठंड से बचाया जा सके। आपके इस कदम से किसी गरीब को ठंड से बचाया जा सकता है। ज्यादा से ज्यादा लोग रेडक्रॉस आनंदम केंद्र पर आकर वस्त्र दान करें। आनंदम केंद्र पर निरंतर निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य कर रहे हमारे सहयोगी इंजी सुरेन्द्र कुशवाह, हेमंत निगम, नत्थू खान, रेहमान खान, राजेश नरवरिया, दीपक नरवारे, रिक्की रजक, का सहयोग प्राप्त हो रहा है। जिससे हम आनंदम केंद्र को अच्छे से चला पा रहे है। आप सभी हमारा इस अभियान से जुड़ कर सहयोग कर सकते है।