जैन समाज के स्वर्णिम इतिहास में पहली बार ऐतिहासिक वर्चुअल महावीर संदेश महारैली हुई

Dec 14 2020

ग्वालियर। भगवान महावीर केवल जैनियों के नही संपूर्ण जन जन के अहिंसा के अवतार थे। भगवान महावीर अहिंसा और अपरिग्रह के साक्षात् मूर्ति थे। वर्तमान समय को देखते हुए प्रत्येक युवाओ के लिए भगवान महावीर स्वामी के संदेशों को आत्मसात करने की महती आवश्यकता है। भगवान महावीर के अहिंसा, अनेकांतवाद, अपरिग्रह के सिंद्धातों पर चलकर ही आत्मकल्याण किया जा सकता है। विश्व में शांति सिर्फ भगवान महावीर के सिंद्धात अहिंसा से ही आ सकती है। यह विचार भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज मेरठ ने दिल्ली से जैन समाज के स्वर्णिम इतिहास में पहली बार भारतीय जैन मिलन द्वारा पूरेभारत बर्ष में जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर महावीर भगवान के 2547 निर्वाण वर्ष पर उनके संदेशों को घर-घर पहुँचने के लिए ऐतिहासिक वर्चुअल महावीर संदेश महारैली ऑल लाईन लाईव फेसबुका, यूटूब्ब, पारस चैनल एवं जिनवाणी टी वी चैनल पर संबोधित करते हुए व्यक्त किए। महारैली का शुभांरभ णमोकार महामंत्र से , भारतीय जैनमिलन जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री संगठन नरेंद्र जैन राजकमल द्वारा दी कई, भारतीय जैन मिलन सेवा कार्य योगदान के बारे मै सुरेंद्र जैन दिल्ली कार्यकारी अध्यक्ष और जे के जैन दिल्ली प्रचार अध्यक्ष ने बताया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने  कहाकि भगवान महावीर स्वामी ने संदेश दिया था कि हिंसा किसी रूप में नही करना चाहिए। सदा सत्य बोलना चाहिए। उनके जीवन के मूलमंत्र जीओ और जीने दो और उनके सबसे प्रिय संदेश अहिंसा के सिद्धांत पर चलकर ही हम देश, दुनिया में फेली अराजकता व अशांति को समाप्त कर सकते है। युवाओ को भगवान महावीर करूणामय एवं निस्वार्थ सादगीपूर्ण जीवन की प्रेरणा देते है।
रैली में देशभर में 800 व्हाट्सएप पर दो लाख और ग्वालियर में 82 ग्रुप में बीस हजार लोग जुडे
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि ऐतिहासिक वर्चुअल महावीर संदेश महारैली मे पूरे देशभर के जैन समाज 600 व्हाटसएप पर दो लाख एवं ग्वालियर संभाग से 82 व्हाटसएप पर 12 से 82 वर्ष के किशोर, युवा, महिला, पुरूष एवं बुजुगाण बीसहजार लोग महावीर संदेश महारैली  में सम्मालित हुए। 
ग्वालियर व संभाग के केंद्रीय और क्षेत्रीय पदाधिकारियो भी रैली में जुडें
रैली में ग्वालियर से प्रमुख रुप से महेंद्र जैन एडवोकेट राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, प्रवीन जैन गंगवाल राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बालचंद जैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र जैन एडवोकेट भिंड, ऋषभ जैन लाला डबरा, देवेंद्र जैन खतौरा शिवपुरी, अजय जैन ग्वालियर राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री, वीरांगना शीला जैन राष्ट्रीय महिला चेयरपर्सन, कार्यक्रम संयोजक ई.राजेंद्र जैन मगरोनी एवं डॉ सुनील जैन गोधा कार्यकारी अध्यक्ष फाउंडेशन, राष्ट्रीय चेयरमैन प्रशांत जैन गंगवाल, निर्मल पाटनी, मुकेश जैन पत्रकार शिवपुरी, राजीव जैन एडवोकेट, एवं भारतीय जैन क्षेत्र क्रमांक 2 के अध्यक्ष नीरज जैन छाबड़ा, निर्मल जैन कार्यकारी अध्यक्ष, पदम जैन ग्वालियरी राजेश जैन बंटी गोरमी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता जैन, नितेश जैन भिंड, मुकेश जैन खरई शिवपुरी, मुकेश जैन डबरा, राकेश जैन भंडारी अंबाह, राकेश जैन गोपाचल मंत्री, नरेश जैन कोषाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि ऐतिहासिक वर्चुअल महावीर संदेश महारैली जैन समाज ग्वालियर संभाग की  सकल जैन समाज और सन्थाओ के साथ आयोजक भारतीय जैन मिलन की ग्वालियर की संस्थाएँ जैन मिलन महिला मोहना, सिंकदर कम्पू, गोपाचल, फालका बाजार, रत्नत्रय विनय नगर, नेमिनाथ दानाओली, थाठीपुर, डीडी नगर, सीपी कालोनी, बामौर, सिद्धार्थ मुरार, महानगर, विहर्ष माधोगंज, पारशनाथ चेतकपुरी, एवं जैन मिलन मामा का बाजार, शांतिनाथ घाटीगांव, मोहना, नेमिनाथ युवा, गोपाचल, सीपी कालौनी, युवा सिद्धार्थ मुरार, जैन मिलन ग्वालियर, अरिहंत शिंदे की छावनी, युवा सिकदंर कम्पू, विनय नगर सहित के साथ ग्वालियर संभाग की भिंड, मुरैना, जोरा, अंबाह, शिवपुरी, कोलारस, दतिया, भितरवार, शोयपुर, पोरसा, मोहना, गोहद, मगरोनी, नरवर, डबरा, मेहगांव, आदि  जैन मिलन के युवा, महिला, पुरूष एवं बुजुग गण सम्मिलित हुए।