स्व. थॉमस हेमनाथ की आत्मा शांति के लिए मिस्सा बलिदान चढ़ाया

Dec 14 2020

ग्वालियर। स्वर्गीय थॉमस हेमनाथ की आत्मा शांति के लिए उनकी पुण्यतिथि पर सोमवार को विभिन्न गिरजाघरों में उनके लिए मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया। ग्वालियर धर्म प्रांत के धर्म अध्यक्ष रहे बिशप थॉमस की पुण्यतिथि पर सोमवार को संधान महा गिरजाघर संत पौल चर्च मुरार कार्मेल आश्रम और धर्म प्रांत के विभिन्न गिरजाघरों में उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना एवं मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया। कलीसिया के एडवोकेट राजू फ्रांसिस एबिल एक्स्ट्रा विनोद फ्रांसिस राजेश्वर फ्रेडरिक मार्क जैकब जोसेफ एलेग्जेंडर एंथनी दत्त अजय मार्को विजय विल्सन श्रीमती हेलीना श्रीमती मोनिका कार्मेल कान्वेंट की सिस्टर मदर टेरेसा आश्रम की सिस्टर सन जोसेफ स्कूल पिपरौली की सिस्टर कार्मेल आश्रम कंपू के समस्त पुरोहित गण आदि ने स्वर्गीय बिशप थॉमस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके लिए प्रार्थना किया चर्च में विशेष बाइबल पाठ व मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया।