युवा हृदय सम्राट थे संजय गांधी, पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
Dec 14 2020
ग्वालियर। स्व. संजय गांधी युवा हृदय सम्राट थे। आज राजनीति में जो कुछ घटित हो रहा है, इन हालात में उनके जैसे व्यक्तित्व की महती आवश्यकता है। उन्होने युवाओं के लिए कई आदर्श प्रस्तुत किए। उनकी राजनीतिक क्षमता का लोहा विरोधी भी मानते थे। युवाओं को उनके बताए मंार्ग का अनुशरण करना चाहिए।
उन्होंने कांग्रेस को मजबूती देने के लिए भी जबरदस्त प्रयास किए, 20 सूत्रीय कार्यक्रम को गति देने में उनकी अहम भूमिका थी। लेकिन यह देश और कांग्रेस का दुर्भाग्य ही था कि असमय ही उनका निधन हो गया और देश ने एक अच्छा राजनीतिज्ञ खो दिया। उनके बताए मार्ग पर चलने के शपथ लेना ही उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह बात सोमवार को संजय कॉम्पलेक्स स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कही। उनके लिए दो मिनिट का मौन भी रखा गया।
इस अवसर पर आनंद शर्मा, रुचि गुप्ता, महाराज सिंह पटेल, युवक कांग्रेस अध्यक्ष हेवरण कंसाना, सेवादल अध्यक्ष हरेंद्र गुर्जर, तरुण शर्मा, जेएच जाफरी, तरुण यादव, प्रताप राव, संजय फड़तरे, ओमप्रकाश शर्मा, मोनू भटनागर, विनोद जैन, सरमन राय, भैयालाल भटनागर, कुसुम शर्मा, अमर सिंह माहौर आदि मौजूद थे। कांग्रेस विधायक सहित कई पदाधिकारी इस श्रद्धांजलि सभा में नहीं पहुंचे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









