वैश्य समाज को नगर निगम में टिकट तथा पार्टी में प्राथमिकता दी जाए

Dec 14 2020

ग्वालियर। वैश्य समाज को नगर निगम में टिकट तथा पार्टी में प्रदेश एवं जिला स्तर पर संगठन में प्राथमिकता एवं सरकार मंडल प्रदेश स्तर पर निगम तथा प्राधिकरण में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता से स्थान दिए जाने के लिए ज्ञापन दिया। जिसमें नगर निगम में पार्षद, महापौर, सभापति के लिए वैश्य समाज के कार्यकर्ता व नेताओं को प्राथमिकता दिए जावे तथा उन्हें नगर पंचायत में भी स्थान दिए जाएं। महापौर एवं सभापति के लिए वैश्यसमाज के नेता कार्यकर्ताओं को टिकट दिए जावे। जिला एवं प्रदेश स्तर पर संगठन में समाज को प्राथमिकता से स्थान दें। निगम मंडल प्राधिकरण में प्रदेश स्तर पर तथा जिला स्तर पर कर्ताओं नेताओं को उचित स्थान प्रदान किए जांए। समाज की बहुत समय से उपेक्षा हो रही है उसे समाप्त किया जाए। जबकि भारतीय जनता पार्टी से 90 प्रतिशत वैश्य समाज जुड़ा हुआ है और पार्टी को उठाने में पूरा योगदान वैश्यसमाज का रहा है। ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर एवं जिले के अध्यक्ष कमल मखीजा एवं ग्रामीण के अध्यक्ष कौशल शर्मा शिष्टमंडल में संभागीय अध्यक्ष आरके गुप्ता, शिवपुरी के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता नगर निगम के पूर्व पक्ष नेता सुधीर गुप्ता, राजीव गुप्ता श्रीभरत गुप्ताआदि शामिल थै ।