एनसीसी ओटीए के दीक्षांत परेड में 51 एनसीसी अफसर बने आयुक्त

Dec 13 2020

ग्वालियर। राष्ट्रीय कैडेट कोर अफसर प्रशिक्षण अकादमी में 51 वरिष्ठ वर्ग महिला एएनओज की दीक्षांत परेड में रैंक प्रदान किए गए। एएनओज, सैन्य संस्थान तथा विभिन्न विद्यालयों तथा महाविद्यालयों के बीच की आवश्यक कड़ी होती है। इस अकादमी में भारत के विभिन्न राज्यों से आई प्रशिक्षणार्थियों ने तीन महीनों का कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसमें विभिन्न प्रकार के सेना प्रशिक्षण बेसिक सैन्य प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, उपदेशक कौशल, मैप रीडिंग, ड्रिल एडवेंचर, खेलकूद, कैम्प प्रशिक्षण, योग, सेल्फ डिफेंस, आपदा प्रबंधन तथा एनसीसी विषय का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
अफसर प्रशिक्षण अकादमी देश में एक मात्र ऐसा संस्थान है जहां महिला अफसर सहायक एनसीसी अफसर तथा बालिका कैडेट्स अनुदेश का प्रशिक्षण होता है। इस अकादमी में दिए गए प्रशिक्षण का उद्देश्य एनसीसी अफसर को वे आवश्यक कुशलताएं प्रदान करता है जिनके द्वारा वे एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक बना सकें तथा विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान कर सकें। ब्रिगेडियर रनदीप सिंह डडवाल, विशिष्ट सेवा मेडल, कमाडेंट एनसीसी ओटीए ने इस अवसर पर दीक्षांत परेड की समीक्षा की। अपने आनुष्ठानिक साजसज्जाा से परिपूर्ण प्रशिक्षणार्थियों ने प्रभावशाली रूप से निरीक्षक के समक्ष गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। समीक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को उनके कमीशन प्राप्त करने पर बधाइयां दी तथा अपने काम को समर्पण के साथ करने के लिए तथा राष्ट्र के युवा तथा नेता के रूप में अपने कर्तव्यों की पूर्ति के लिए प्रोत्साहित किया।