कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी

Dec 13 2020

ग्वालियर। कुछ दिनों की राहत के बाद रविवार को फिर कड़ाके की सर्दी ने अपनी आमद दर्ज करा दी है। कोहरे के साथ आई सर्दी के कारण मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले गर्म कपड़ों से पूरी तरह ढंके हुए नजर आए। चाय की होटलों एवं वाहन स्टैंड पर लोग अलाव जलाकर गर्मी लेते नजर आए। 
दिल्ली में हुई बारिश के कारण रात को फिर मौसम में तेजी से बदलाव आया है। रात बारह बजे के बाद घना कोहरा छाना शुरू हो गया। सुबह सात बजे तक कोहरे शहर पर घनी कोहरे की चादर छाई हुई थी।कड़ाके की सर्दी के कारण लोग कंपकपाते हुए नजर आ रहे थे। चार दिन से टीशर्ट, लोअर में घूमने जाने वाले मॉर्निंग वॉक पर जाते समय गर्म जैकेट और टोपा पहने हुए नजर आए। जगह-जगह लोग अलाव जलाकर हाथ तापकर सर्दी से बचने के प्रयास में जुटे हुए थे।
शनिवार को बादल छाए, पर नहीं थी सर्दी: राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कम दबाव के क्षेत्र की वजह से राजस्थान के चक्रवातीय घेरे को नमी मिल रही है। इस कारण गत दिवस बादल छा गए थे।