एसआई को आया हार्ट अटैक, मौत

Dec 12 2020

ग्वालियर। पोहरी थाने में पदस्थ 56 साल के एसआई अपने एक परिचित से मिलने मेला मैदान के पीछे दुल्लपुर गए। यहां उनको हार्ट अटैक पड़ा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
 जानकारी अनुसार बदन सिंह पोहरी थाने में पदस्थ हैं, दो दिन पहले वे तिघरा अपने निवास पर आए थे। वे नहाकर पूजा करने के बाद अपने परिचित दुल्लपुर निवासी मोहर सिंह के यहां पर गए थे। कुछ देर बाद मोहर सिंह ने बदन सिंह के पुत्र को फोन लगाया कि उनके पिता बेहोश हो गए हैं, मैं अस्पताल लेकर जा रहा हूं तुम भी जल्दी आ जाओ। पुत्र घबरा गया और अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंचा। यहां सूचना मिली कि उनके पिता का हार्ट-अटैक आने से निधन हो गया है। परिजनों ने बताया कि उनका स्वास्थ्य सही नहीं था, इसके बाद भी वह अपनी ड्यूटी को निभा रहे थे।