कोरोना से निजात दिलाने रानीघाटी गौशाला में महायज्ञ
Dec 12 2020
ग्वालियर। लोककल्याण एवं कोरोना महामारी से शहर को सुरक्षित करने के लिए रानीघाटी गौशाला में रुद्रमहायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। नेपाल के सांसद राज किशोर यादव रानीघाटी गौशाला पहुंचे। उन्होंने भ्रमण साथ ही गुरुदेव का आशीर्वाद लिया।
नेपाली सांसद यादव ने रानीघाटी पहुंचकर यज्ञ स्थली देखी। मनोकामनापूर्ण करने वाले यज्ञ में आहुति के लिए लिया संकल्प किया और कहा कि नेपाल में भी गौसेवा के लिए सन्तों का लिए मार्गदर्शन लिया जाएगा।रानीघाटी में शुभस्थान राम-जानकी मंदिर द्वारा संचालित गौरक्षाशाला के सौजन्य से देवयज्ञ, ज्ञानयज्ञ (सत्संग) एवं योग-साधना शिविर का मासिक आयोजन 13 दिसम्बर रविवार से 14 जनवरी मकर संक्रान्ति तक होने जा रहा है। इस मौके पर योग-साधना शिविर सुबह 7 बजे से लेकर 9 बजे तक संचालित किया जाएगा। कोरोना महामारी और यज्ञ की शुद्धता के लिए सिर्फ संतों द्वारा ही यज्ञ मेें आहूतियां दी जाएंगी, किसी भी यजमान को आहूति देने की अनुमति नहीं होगी। वह संतों का गंगाजल देकर यज्ञ में पुण्य हासिल कर सकता है। स्वामी ऋषभानंद महाराज ने सभी गौसेवक और धर्मानुरागियों से आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। इस दौरान स्वामी पुष्करानन्द, स्वामी सत्यानन्द एवम भारतीय शिक्षण मण्डल से आदित्य जी अन्य महात्माजन मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









