कार एवं बस की टक्कर में व्यवसायी कमल जैन की दर्दनाक मौत

Dec 12 2020

ग्वालियर। मल्लगड़ा चौराहा पर क्रेटा कार एवं बस की टक्कर में ग्वालियर किलागेट के सराफा व्यवसायी कमल जैन की दर्दनाक मौत एवं उनके परिवार के 4 लोग घायल। घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एवं मृतक कमल जैन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि उपनगर ग्वालियर के  सर्राफा व्यवसायी  कमल जैन आगरा से शादी करके परिवार सहित लौट रहे थे। घटना के बाद उपनगर सराफा बाजार में व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी है।