नाकों पर अवैध वसूली कर रहे थे, विधायक ने पकड़ा
Dec 12 2020
ग्वालियर। शहर के विभिन्न नाकों पर अवैध रूप से नगर निगम के नाम पर पुलिस की मिलीभगत से बाहर से आने वाले लोडिंग ट्रकों व अन्य भारी वाहनों से जबरन एंट्री के रूप में पैसा वसूलने वाले कुछ लोगों को देर रात विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने पकड़ लिया, हालांकि पकड़े गए युवक मौके से भाग निकले। इस मामले में सिकरवार का कहना है कि इस तरह से हर रोज चार से पांच लाख रुपए की अवैध वसूली की जा रही है। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक अमित सांघी से भी की गई है।
सिकरवार का कहना है कि बिना पुलिस की मिली भगत के इस तरह की वसूली नहीं की जा सकती, फिलहाल तो जो पर्चियां इनसे मिली हैं, वह एसपी को सौंप दी गई हैं, लेकिन यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो फिर वह खुद इस मामले को अपने स्तर पर निबटाएंगे। किसी भी तरह की लूट खसोट बर्दास्त नहीं की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









