आयुर्वेद डॉक्टरों ने मरीजों का किया नि:शुल्क इलाज

Dec 12 2020

ग्वालियर। सीसीआईएम द्वारा हाल ही में आयुर्वेद डॉक्टरों शल्य (जनरल सर्जरी) और शालाक्य (ईएनटी) के पोस्ट ग्रेज्युएट डॉक्टर्स को 58 शास्त्र क्रियाएं करने की कानूनी इजाजत प्रदान की है। इसका स्वागत करते हुए आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने गत दिवस मरीजों को नि:शुल्क सेवाएं दीं। साथ ही मरीजों को मुफ्त दवाएं भी वितरित कीं।
 कंपू स्थित शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय के बाहर भी डॉक्टरों ने चिकित्सा शिविर आयोजित किया। शिविर में डॉ. मुकेश चतुर्वेदी, डॉ. अनिल गुप्ता एवं डॉ राजीव शर्मा ने 100 से अधिक मरीजो को नि:शुल्क सेवाएं दीं। इसी के साथ डॉ. अनुज जैन, डॉ.ॅ अखिलेश भारद्वाज, डॉ महेश शर्मा ने अपने-अपने क्लीनिकों पर भी मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया। विश्व आयुर्वेदिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि गत दिवस का यह आयोजन पूरे देश में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।