सब इंस्पेक्टर को पत्नी ने ग्वालियर में एक फ्लैट में महिला पुलिसकर्मी के साथ पकड़ा, पुलिस के किया हवाले
Dec 11 2020
ग्वालियर। मुरैना जिले के सबलगढ़ के रामपुर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर को पत्नी ने ग्वालियर में एक फ्लैट में महिला पुलिसकर्मी के साथ पकड़ लिया। महिला पुलिसकर्मी भी मुरैना जिले में पदस्थ बताई जाती है। पत्नी एवं उनके परिजनों ने फ्लैट पर जमकर हंगामा तो किया ही साथ ही सब इंस्पेक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया। मुरार थाना में पत्नी एफआइआर दर्ज कराने पहुचीं।
सब इंस्पेक्टर सुनील बानोरिया सबलगढ़ बामसोरी के रामपुर थाना में पदस्थ हैं। सुनील का विवाह जून 2017 में कंचन के साथ हुआ था। सुनील बीती रात को किसी काम का कहकर ग्वालियर आ गया था। सुनील का विवाह जून 2017 में कंचन के साथ हुआ था। सुनील बीती रात को किसी काम का कहकर ग्वालियर आ गया था। वह अपने दोस्त वीकेश तोमर के मुरार में बीआरसी कालेज के सामने बने महालक्ष्मी अपार्टमेंट में रूका था। उसके साथ फ्लैट में एक महिला भी थी। पत्नी को कहीं से इसकी सूचना मिल गई। इसके बाद शुक्रवार की सुबह पत्नी कंचन अपने भाई एवं रिश्तेदारों के साथ सीधे महालक्ष्मी अपार्टमेंट में पहुंच गई। यहां पर काफी देर खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया। काफी मशक्कत के बाद जब गेट खुला तो पत्नी ने अंदर बाथरूम में से महिला को पकड़ लिया। इसके बाद फ्लैट पर जमकर हंगामा करने के साथ ही पत्नी ने सौ नंबर डायल करके पुलिस को भी बुला लिया। मुरार थाना पुलिस सभी को थाना ले आई। जहां पर पत्नी अपने पति के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने पहुंची।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









