मंदिर में दान देने की भावना रखोगे तो ही समाज का कल्याण होगा-मुनिश्री
Dec 11 2020
ग्वालियर। मंदिर में दान देने की भावना रखोगे तो ही आपका ओर समाज का कल्याण होगा। नदियां बहती हैं, तभी उसका पानी मीठा होता है, इसलिए उसकी पूजा की जाती है। वहीं समुद्र पानी को संचित करता है, इसलिए उसका पानी खारा होता है। यही वजह है कि वह पीने योग्य नहीं होता है। इसीलिए मंदिर के जीर्णोद्धार में दान करोगे तभी आपके पुण्य से खजाने में नई संपत्ति आएगी। यह उद्गार शुक्रवार को राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने गुड़ागुड़ी का नाका स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर वरैया जैन मंदिर के नवीन निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। धर्म सभा को मुनिश्री विश्वनायक सागर महाराज, मुनिश्री विजयेश सागर महाराज ने भी संबोधित किया।
मुनिश्री ने कहा कि दान किसी भी चीज का हो सकता है। उसमें धन-संपत्ति के अलावा और भी दान देने की वस्तुएं हैं, जिसको दूसरों के कल्याणार्थ दे सकते हैं। वह भी बिना किसी लोभ-लालच के। अगर उसे रोका तो वह धन टिकेगा नहीं, क्योंकि धन संपदा सदा से ही चलाएमान रही है। वही मुनिश्री के सानिध्य में मुनिश्री सेवा, धार्मिक कार्य करने वाली संस्था दिगंबर जैन युवा जागरण मंच ग्रेटर को स्मृति चिन्ह मुकेश जैन, मंदिर अध्यक्ष विजय जैन, नरेश जैन, अनुराग जैन, राजेन्द्र जैन ने सम्मानित किया! संचालन मुकेश जैन एवं आभार महामंत्री नरेश जैन किया।
शुभारंभ ध्वजारोहण कर मुनिश्री को विधायक ने श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि शिलान्यास शुभारंभ प्रतिष्ठाचार्य अजित कुमार शास्त्री ने ध्वजारोहण कर किया। आचार्य श्री विराग सागर महाराज के चित्र का अनावरण आईपी जैन, वीरेंद्र जैन एवं दीप प्रज्वलित सुनील जैन लोहिया, कमलचंद जैन ने किया। मुनिश्री को जिनवाणी शास्त्र भेंट दिगंबर जैन जागरण युवा मंच ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिण पूर्व विधानसभा के विधायक प्रवीण पाठक ने पहुँचक मुनिराजो के चरणों मे श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया। समाज के श्रेष्ठीजनों ने श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद लिया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज विश्वनायक सागर विजयेश सागर के सानिध्य प्रतिष्ठाचार्य पंडित अजित कुमार शास्त्री एवं पंडित चंदप्रकाश जैन के मंत्रो के साथ मंगल कलश स्थापना पीसी जैन ने की। प्रथम सर्व सौभाग्यवती शिला लालमणि वरैया संजयमणि परिवार ने रखी। दूसरी नादं शिला वीरेंद्र चौधरी डबरा, तीसरी भ्रद शिला धर्म चंद वरैया, चौथी जयशिला हीरालाल वरैया रखी! गेंती राजेन्द्र जैन अनुराग जैन, फावड़ा होतीलाल विजय जैन, तसला कल्याणचंद पारस जैन, कन्नी कलमचन्द,धर्मचंद विजय कुमार को सौभाग्य मिला।
वर्चुअल महावीर संदेश महारैली 13 दिसम्बर को
जैन समाज के स्वर्णिम इतिहास में पहली बार भारतीय जैन मिलन द्वारा पूरेभारत बर्ष में जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर महावीर भगवान के 2547 निर्वाण वर्ष के अवसर पर उनके संदेशों को घर-घर पहुँचने के लिए ऐतिहासिक वर्चुअल महावीर संदेश महारैली रविवार,13 दिसम्बर 2020 को रात्रि7.30 से 9.00 बजे आन लाईन होगी। इस महारैली का लाईव फेसबुक,यूट्यूब, व्हाटस ऐप ग्रुप, पारस चैनल एवं जिनवाणी टी वी चैनल पर प्रसारण किया जाएगा। जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि 13 दिसंबर को ऐतिहासिक वर्चुअल महावीर संदेश महारैली पूरे देशभर के जैन समाज ग्वालियर संभाग के 12 से 82 वर्ष के एक लाख पचास हज़ार से अधिक किशोर, युवा, महिला, पुरूष एवं बुजुग गण सम्मालित होगे। वही भगवान महावीर के संदेशों को घर-घर पहुँचाने के लिये जैन मिलन के कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान महावीर के चित्र एवं उनके संदेशों की पुस्तिका घर-घर पहुँच रहे है। सभी जैन मंदिर एवं स्थानकों में फ्लेक्स बैनर लगाये जा रहे हैं। शहर के सभी नगरों के चोराहे,जैन जिनालय, प्रतिष्ठान, निवासों पर भगवान महावीर के संदेशों के होर्डिंग बोर्ड लगाकर अधिक से अधिक लोगो को जोड़ रहे है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









