फिट इंडिया अभियान में योग व व्यायाम द्वारा लोगो को किया जागरूक
Dec 11 2020
ग्वालियर। व्यायाम स्वस्थय शरीर के लिये एक प्रभावी उपाय है जिसकी पहचान सम्पूर्ण विश्व मानता है। हमारे यहां की योग पद्धति को विश्व के कई देशो ने माना है और इसी पहल पर हमारे यहां योग दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा फिट इंडिया अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट में स्वयंसेवको को पार्क में जाकर योग के द्वारा दूसरे लोगो को फिट रहने के लिये व्यायाम डॉ. संजय कुमार पाण्डेय वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय के नेतृत्व में जागरूक किया गया।
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि एन.एस.एस. युवाओं का संगठन है और भारत सरकार ने इन्हीं युवाओं के द्वारा फिट इंडिया मूवमेन्ट को अलग-अलग तरीके से लोगों तक जागरूक करने का कार्य करने को कहा। कोविड-19 के समय इस महामारी से भारत काफी हद तक इसलिये बचा रहा क्योंकि यहां के लोगो की इम्यूनिटी पावर काफी अच्छी है जिससे वह सब लोग कोरोना संकट काल से अपने आप को बचा पाए।
मनुष्य योग के द्वारा अपने आप को तो सुरक्षित रखता ही परन्तु समाज को भी वह सुरक्षित रख सके इसके लिये आप सभी लोगो को जागरूक होना आवश्यक है। फिट इंडिया अभियान में साइकल रैली दौड़ योग व्यायाम आदि कई प्रकार से हम सबको स्वस्थ्य वह समृद्ध रख सकते है जिसके लिये फिट इंडिया अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में स्वयंसेवक करण बरूआ, अंकुर चौरसिया, तरूण रोहिरा, अंजली, योगेश्वर माहौर, वैष्णवी तलेगांवकर, लितेश कटारे, भूरा सिंह, वैष्णवी शर्मा, यश किरार, अनुभव दीक्षित, अंकुश अरोरा, हेमन्त माँझी, अनिरूद्ध शर्मा, प्रियंका किरार, रितिक नरवारे, हार्दिक खलाटे आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









