युवक ने फांसी लगाई

Dec 10 2020

ग्वालियर। माधवगंज थाना क्षेत्र में एक 40 वर्ष के युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामला जांच में लिया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया।
जानकारी अनुसार गुड़ा क्षेत्र में गजराज कुशवाह पुत्र स्व.दयाराम निजी तौर पर माली का कार्य करता है। रात को उसने परिजनों के साथ भोजन किया और छत पर टहलने के बाद अपने कमरे में बंद हो गया। रात को परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने कमरे की तरफ दख्ेाा तो उनके होश उड़ गए। गजराज का शव लटक रहा था। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है।