सर्दी के मौसम में टपक रहा है पसीना
Dec 10 2020
ग्वालियर। भीषण सर्दी वाले दिसंबर में हर रोज बढ़ती तारीखों के साथ जहां लगातार बढ़ता पारा राहत दे रहा है। न्यूनतम पारा मैराथन बढ़त हासिल करते हुए सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया, इसके चलते सर्दी का अहसास तो दम तोड़ ही गया है, वहीं दोपहर से पहले ही पसीना छूट रहा है। खुद मौसम के जानकार अब इन हालात को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। उनका यह भी मानना है कि इस तरह की स्थिति प्राकृतिक रूप से भी कतई अच्छी नहीं कही जा सकती, बल्कि इसके दूरगामी परिणाम होंगे।
दोपहर में तेज धूप और रात व अलसुबह की सर्दी को डॉक्टर स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक बता रहे हैं तो वहीं कृषि विशेषज्ञ यह कह रहे हैं कि ओस और मावठ भी जरूरी है, यदि हालात इस तरह के बने तो फिर आने वाली फसलों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। यानि मौसम की यह बदमिजाजी बड़ी दिक्कत बन सकती है। दिसंबर में रात का पारा अमूमन 2 से 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज होता रहा है, वहीं इस बार हालात विपरीत हंै। अब इसे क्या कहा जाएगा कि पारा बजाए कम होने के आज उछलकर साढ़े 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो कि सामान्य से पूरे 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। ऐसे में सुबह भले ही हल्की ठंड ने परेशान किया, लेकिन सुबह नौ बजे के बाद तो लगा ही नहीं कि सर्दी का मौसम है, बल्कि मौसम के ऐसे तेवर के चलते शहरवासी बजाए गर्म कपड़ों के शर्ट और टीशर्ट पहने दिखाई दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









