जागरूकता वोटर कार्ड अभियान चलाया
Dec 10 2020
ग्वालियर। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिये हम सबकी जिमेदारी महत्वपूर्ण होती है योंकि इसको सुसंगठित करने के लिये हमें अपने मत का अधिकार करना चाहिए। माधव महाविद्यालय में नवीन प्रवेशार्थियों को जिनकी आयु 18 वर्ष हो गई है वह आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें जिसके लिये माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना व राष्ट्रीय केडिट कोर 08 एम.पी. बटालियन ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में वोटरकार्ड बनाने के लिये छात्रों को जागरूक कर वोटर कार्ड का फार्म भरवाया गया जिसका नेतृत्व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय एवं लेटिनेंट डॉ. दिनेश सिंह कुशवाह एन.सी.सी. माधव महाविद्यालय के द्वारा किया गया।
मत देना हमारा अधिकार है परन्तु उसके लिये जागरूक होना और आवश्यक है जिस कार्य को महाविद्यालय में आने वाले छात्र/छात्राओं को वोटर कार्ड फार्म बनाकर बनवाने का कार्य नोडल अधिकारी मतदता जागरूकता माधव महाविद्यालय डॉ. संजय कुमार पाण्डेय निरंतर करते आ रहे है। मतदान हमारा अधिकार है और यदि हम सभी छात्र/छात्राओं को जागरूक कर मत के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिये प्रयास कर सके हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। जागरूकता कार्यक्रम में यश चाकणकर अंडर ऑफीसर, सार्जेन्ट नीतेन्द्र सिंह तोमर, सार्जेन्ट विवेक कुशवाह, कारपोरल आयुष यादव, कारपोरल अंकित सिंह राजावत, मंयक तोमर, अभय प्रताप, एन.एस.एस. स्वयं सेवक अनिरूद्ध शर्मा, तरूण रोहिरा, अंकुश चौरसिया आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









