पिता ने ट्रेन से कटकर दी जान, शाम को पुत्र की बरात निकलना थी
Dec 10 2020
ग्वालियर। ग्वालियर। पिछले सात दिन से जिस घर में शादी की धूम मची हुई थी वहां पर गुरूवार दोपहर को अर्थी सजते देख लोगों की आंखें नम हो गई। एक पिता ने आधी रात के बाद ट्रेन के सामने कथित रूप से कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जीआरपी थाने के अनुसार पीएचई विभाग में नौकरी कर रहे लोकमन कुशवाह पुत्र मोतीलाल कुशवाह उम्र 50 साल निवासी पीएचई कॉलोनी पड़ाव के निवास पर शादी का माहौल था। उसके पुत्र रविन्द्र का विवाह आयोजन था, गुरूवार शाम को बारात की निकासी थी। अलसुबह लोकमन करीब चार बजे सुबह की सैर करने की बात कहकर घर से निकले तो उनका शव ही घर पहुंचा। पिता की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। सगे-संबंधी समेत वधु पक्ष के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
जीआरपी के अनुसार उन्हें 4:30 बजे सूचना मिली थी कि झांसी रोड वीआईपी बंगले के सामने रेलवे ट्रेक टीआरडी-1223 पोल नंबर 29/31 के पास एक व्यक्ति का ट्रेन से कुचला हुआ शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इधर पिता को सर्च कर रहे परिजन भी पहुंच गए।
शव देखकर लोग आश्चर्य में पड़ गए
जैसे ही पीएचई कॉलोनी में लोकमन के ट्रेन से मृत होने की सूचना पहुंची तो वहां मौजूद लोग आश्चर्य में पड़ गए। इलाके में इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। पिता का शव रेल पटरी पर पड़ा हुआ था, पुत्र रविन्द्र और अन्य परजिन उससे लिपट कर रो रहे थे। बताया गया कि काफी देर से परिजन उनके न आने पर उनकी तलाश कर रहे थे। अब लोकमन किसी ट्रेन की चपेट में आ है या उसने आत्महत्या की है । इसका पता पुलिस लगा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है।
ट्रांसफर होने से दुखी था मृतक
जीआरपी पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे ने थाने पहुंचकर बताया कि पिता का कुछ दिन पहले ही तबादला ग्वालियर से सेवड़ा कर दिया था। चूंकि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के कारण वे सेवड़ा ट्रांसफर किए जाने को लेकर काफी परेशान चल रहे थे। हो सकता है कि उन्होंने इस कारण ही ट्रेन से कटकर आत्महत्या की हो। क्योंकि उनकी किसी से कोई अनबन भी नहीं थी।
सीपी कॉलोनी जाना थी बरात
मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराकर दोपहर को परिजनों को सौंपा गया है। गुरूवार को ही मृतक के बेटे की बरात सीपी कॉलोनी मुरार के लिए शाम को निकासी होना था। इसके लिए पहले से ही तैयारी चल रही थीं। जैसे ही लड़की पक्ष को मौत की सूचना मिली तो वहां भी शोक का माहौल व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंच गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









