विधायक पाठक ने किया अमृत योजना का शुभारंभ

Dec 10 2020

ग्वालियर। दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 49 समाधिया कॉलोनी में अमृत परियोजना के तहत डाली गई 10 लाख लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी बनाई गई है। आज उसका ट्रायल किया गया। जिसमें छोटी-छोटी कन्याओं और वहां के निवासियों के द्वारा ही पंप का उद्घाटन करवाया।
यह ग्वालियर शहर में अमृत योजना के अंतर्गत पहला ऐसा डीएमए शुरू हुआ है जिसमें जिसमें बिना मोटर के तीन मंजिल तक पानी का प्रवाह रहेगा ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में विकास कार्यों की श्रृंखला में गुरूवार को इस कड़ी का जुडऩा निश्चित रूप से ग्वालियर दक्षिण विधानसभा की तस्वीर बदलने जैसा है। कार्यपालन यंत्री जागेश श्रीवास्तव,सहायक यंत्री केसी अग्रवाल, उपयंत्री कमलेश जादौन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और रहवासी मौजूद रहे।