बिजली कनेशन देने में सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं: डॉ. सिकरवार

Dec 10 2020

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने शहर की अवैध कॉलोनियों में रहने वाले उपभोक्ताओं को बिजली का वैध कनेशन देने के कार्य को ग्वालियर पूर्व एवं ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में बंद किए जाने की निंदा करते हुए बिजली विभाग को चेतावनी दी है कि अगर बिजली कनेक्षन देना बंद किया तो ईटं से ईटं बजा देंगे और विद्युत मंत्री का घेराव कर उनके आवास पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
कॉग्रेस विधायक डॉ.सिकरवार ने कहा है कि विद्युत मंत्री को जन सुविधाएं छीनने का अधिकार नहीं है। जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया तो जनता आने वाले समय में सबक सिखाएगी। डॉ. सिकरवार ने कहा कि बिजली के किसी भी प्रकार के कार्य बंद नहीं होने चाहिए। उन्होने कहा कि शहर विकास के अनेक कार्यों के लिए विाीय स्वीकृति होने व धनराशि आने के बाद भाजपा सरकार धनराशि वापस ले रही है और जानबूझकर विकास कार्यों को रूकवाया जा रहा है। इस तरह के कृत्यों को कॉग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि विकास की बात करने वाली भाजपा सरकार का असली चेहरा सामने आ रहा है। हम शीघ्र ही इन सब मुदों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेंगे।