नेशनल लोक अदालत के लिए प्रचार रथ रवाना

Dec 10 2020

भितरवार। आगामी 12 दिसंबर को सिविल न्यायालय परिसर पर आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत का प्रचार प्रसार करने के लिए न्यायालय परिसर से व्यवहार न्यायाधीश दीपक चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर जन जागरूकता रथ को रवाना किया। बुधवार को भितरवार नगर स्थित सिविल न्यायालय परिसर से न्यायाधीश दीपक चौधरी द्वारा नेशनल लोक अदालत का प्रचार प्रसार करने  के लिए जन जागरूकता रथ रवाना करते हुए बताया कि आगामी 12 दिसंबर को न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दीवानी , समनीय अपराधिक, राजस्व, श्रम एवं पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना के क्लैंम व नगर परिषद संबंधी प्रकरणों का आपसी सुलह समझौते से निराकरण किया जाएगा। इसको सफल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जो भी पक्षकार अपने लंबित पड़े प्रकरणों में आपसी सुलह नामा या समझौता करके उक्त प्रकरण निराकरण आसानी से करा सकता है। वहीं उन्होंने सभी अभिभाषकों को लोक अदालत के संबंध में तत्परता से कार्य करते हुए अधिक से अधिक मामलों का निराकरण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से न्यायालय स्टाफ एवं कई अभिभाषक उपस्थित थे।