नकाबपोश डकैतों ने हथियारों के बल पर डकैती की घटना को दिया अंजाम

Dec 10 2020

 भितरवार। बेलगढ़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हरसी में मंगलवार और बुधवार की रात्रि साढ़े 12 बजे चार नकाबपोशो द्वारा हथियारों के बल पर दंपत्ति को मारपीट करते नकदी और सोने-चांदी के आभूषण सहित 40 से 50 हजार रुपए की डकैती की घटना को अंजाम दिया। और दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो आसमानी फायर भी किए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अधेड़ को सामुदायिक अस्पताल उपचार के लिए भेजा। जिसकी रिपोर्ट पर 2 नाम दर्ज एवं दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात्रि लगभग 12:30 बजे चार नकाबपोश जन डकैती की योजना के अनुसार एक बंदूक और एक अधिया लेकर 52 वर्षीय बांके बाथम पुत्र कुढेरी राम बाथम निवासी हरसी के घर में मेन दरवाजे की दीवार को फांद कर घुस गए। और दो लोगों ने बांके बाथम और उसकी धर्मपत्नी रामवती और रजाई से दवा लिया, वही दो हथियारबंद सामने के कमरे में सो रहे अधेड़ के पुत्र लाखन बाथम और पुत्रवधू रचना के कमरे में घुस गए और उनके सीने पर बंदूक लगा दी। इस दौरान एक बंदूकधारी युवक ने कमरे में रखें बक्से में से साडे नौ हजार की नगदी, 1 जोड़ी सोने के टॉप्स, बच्चों के कठौता, चुरा, पायल कर धोनी आदि चांदी के आभूषण निकाल लिए। जिसे ले जाने लगे जिस पर पिता पुत्र और परिजनों ने विरोध प्रकट किया तो हथियारबंद एक युवक ने अधेड़ के शरीर पर बंदूक के बट से हमला बोल दिया। और दो आसमानी फायर करते हुए दहशत फैला कर भाग गए। अपने साथ घटित घटना के संबंध में अधेड़ द्वारा पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात डकैतों  की खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इस दौरान पुलिस को डकैती डालने के बाद चलाए गए बंदूक के पैरों के खाली कारतूस मौके पर 
डले मिले जिन्हें पुलिस ने अपनी बरामदगी में लिया। वही डकैतों से जद्दोजहद में घायल हुए अधेड़ को उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल भेजा जहां उसका उपचार किया गया तत्पश्चात अधेड़ की रिपोर्ट पर 2 गांव के ही नाम दर्ज मनोज बरेठा एवं सरमन जाटव सहित दो अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया।