भजन मण्डली को बदमाशों ने घेरा, मारपीट कर की तोडफ़ोड़
Dec 10 2020
ग्वालियर। जागरण कर लौट रही भजन मण्डली पर आधा दर्जन आरोपियों ने घेर कर हमला कर तोडफ़ोड़ कर मारपीट कर दी। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के लभेड़पुरा की है। झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रबदनी निवासी दिवाकर राव की भजन मण्डली है और माता की चौकी व अन्य धार्मिक आयोजन का कार्यक्रम करते हैं। वह लभेड़पुरा में मनोज सिंह के घर पर आयोजित माता की चौकी के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। अभी वह लभेड़पुरा के पास पहुंचे ही थे कि तभी विवेक यादव व उसके तीन साथियों ने घेर लिया। इसके बाद उन्होंने उनकी मारपीट कर गाड़ी की तोडफ़ोड़ कर दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस को देखकर हमलावर वहां से भाग गए। घायलों को उपचार के लिए भेजकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट तथा तोडफ़ोड़ का मामला दर्ज कर लिया है। घायलों का आरोप है कि हमलावर आदतन बदमाश हैं और उनके पास हथियार भी थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









