साइकिल चलाने से अच्छा कोई व्यायाम नहीं, प्रतिदिन चलाए

Dec 10 2020

ग्वालियर। साइकिल चलाने से अच्छा और कोई व्यायाम नहीं है। इससे मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहता है। मनुष्य को अपने जीवन को सुरक्षित रखने के लिये कुछ करना चाहिये जिससे हमारा जीवन सुरक्षित रह सके। यह संदेश भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा फिटनेस के प्रति जागरूकता के लिए चलाए जा रहे सप्ताह में छात्रों ने साइकिल चलाकर संदेश दिया, आओ अपना दिन फिटनेस के डोज के साथ शुरू करें। फिट इंडिया प्रभात फेरी और साइकिल रैली वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय के नेतृत्व में निकाली गई।
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि हम फिट इंडिया प्रभात फेरी में कई प्रकार के कार्य कर सकते है जिसको साइकिल रैली काफी अहम माना गया भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा फिटनेस का डोज आधा घण्टा रोज प्रभात फेरी स्वयंसेवकों द्वारा सप्ताह भर अलग-अलग तरीके के कार्यक्रम करके मनाई जा रही है। स्वस्थ्य शरीर किसी भी प्रकार की बीमारी से लड़ सकती है जिसके लिये हमें अपनी फिटनेस सही रखना चाहिए।
कोविड-19 के समय रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये नि:शुल्क साइकिल चलाकर हम अपने आपको चुस्त व तंदुरुस्त रख सकते हैं जो कोविड-19 के समय काफी सहायक सिद्ध होगा। स्वस्थ्य दिमाग श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को सार्थक कर सकता है। हमें अपनी कार्यक्षमता में वृद्घि के लिये भी फिटनेस आवश्यक है। कार्यक्रम में अंकुर चौरसिया, हेमंतमांझी, तरूण रोहिरा, यश किरार, आदित्य अठाले, करण बरूआ, अनुभव दीक्षित आदि लोग उपस्थित थे।