ग्वालियर में स्थापित होगी शहीद उधम सिंह की प्रतिमा

Dec 10 2020

ग्वालियर। बुधवार को शहीद उधम सिंह समन्वय समिति ग्वालियर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम बनोरिया ने भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल एवं मंडल अध्यक्ष विजय सक्सेना को प्रतिमा स्थापित स्थल ग्वालियर व्यापार मेला रंगमंच शिल्प बाजार, बिजली घर के नजदीक चौराहा का मौका मुआयना कराया। इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं के साथ उमेश भदोरिया, त्रिलोक संकर परिहार,  प्रताप गुर्जर, बबलू राणा, पंकज शर्मा, सुग्रीव सखवार, महेश कौरव, सूरज ऐशवार, लक्ष्मीकांत मित्तल, दयाल कौरव, रतन भिंडिया, नरेंद्र खटीक  जसवंत सनाढ्य, सुनील कौशल  राजकुमार जाटव व भाजपा नेताओ के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में शामिल रहने वाले लोग भी साथ रहे।
वही समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम बनोरिया ने भाजपा सरकार का धन्यवाद व्यक्त करते हुऐ कहा कि 2 वर्ष से उपरोक्त स्थल पर प्रतिमा लगाने हेतु संघर्षित रहा। पूर्व की काँग्रेस सरकार ने स्वंतंत्रता संग्राम के आंदोलनकारी शहीद उधम सिंह के देश व समाज के प्रति बलिदान को नही समझा। इसलिय काँग्रेस सरकार ने प्रतिमा स्थापित करने की मंजूरी नही दी। वही भाजपा सरकार ने उपरोक्त कार्य की मंजूरी चंद दिनों में ही दे दी। इससे सिद्ध होता है कि भाजपा के मन में देश के वीर शहीदों व महापुरुषों के प्रति काफी सम्मान है।