ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में विधायक श्री प्रवीण पाठक जी ने किया अमृत योजना का शुभारंभ बिना मोटर के तीसरी मंजिल पर पहुंचेगा पानी

Dec 09 2020

 

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 49  समाधिया कॉलोनी में अमृत परियोजना के तहत डाली गई 10 लाख  लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी बनाई गई है । आज उसका  ट्रायल किया गया । जिसमें छोटी-छोटी कन्याओं और वहां के निवासियों के द्वारा ही पंप का उद्घाटन करवाया । 
यह ग्वालियर शहर में अमृत योजना के अंतर्गत पहला ऐसा डीएमए शुरू हुआ है जिसमें जिसमें बिना मोटर के तीन मंजिल तक पानी का प्रवाह रहेगा ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में विकास कार्यों की श्रृंखला में आज इस कड़ी का जुड़ना निश्चित रूप से ग्वालियर दक्षिण विधानसभा की तस्वीर बदलने जैसा है ।
कार्यपालन यंत्री जागेश श्रीवास्तव ,सहायक यंत्री के सी अग्रवाल ,उपयंत्री कमलेश जादौन सहि