मिषन-25 के तहत स्वच्छता अभियान आज से
Dec 09 2020
ग्वालियर शहर के प्रत्येक वार्ड को पूर्ण रुप से स्वच्छ व साफ करने एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की तैयारियों के चलते नगर निगम ग्वालियर द्वारा मिशन-25 अभियान चलाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 10 दिसम्बर 2020 को क्षेत्र क्रमांक 01, 08 एवं 15 के अंतर्गत आने वाले वार्डों सहित ग्रामीण क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 64 से होगा। अभियान के तहत संबंधित वार्डों में उसी विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों के कर्मचारियों, अमले एवं संसाधनों के साथ वार्डों में सफाई, कचरे का निष्पादन के साथ ही अन्य आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।
निगमायुक्त श्री संदीप माकिन ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम द्वारा मिशन-25 के तहत युद्व स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत प्रति सप्ताह में 3 दिवस मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार के दिन नियमित सफाई कार्य के बाद दोपहर 2 बजे से पूर्व निर्धारित एक क्षेत्रीय कार्यालय के अंर्तगत आने वाले वार्डों में उस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों के कर्मचारियों एवं पूरे संसाधनों के साथ विशेष अभियान चलाकर वार्डों में प्राईमरी एवं सेकेन्डरी कचरा उठवाया जाएगा। झाडू लगाकर कचरे के ढेर साफ कराए जाएंगे।
इस अभियान के दौरान कचरा ठियों को साफ करना, रोड के दोनोें ओर गाजरघास कटाई, चूना डलवाना, वाल पेंटिंग, डिवाइडर पेंटिंग, पेंच रिपेयरिंग, सार्वजनिक शौचालयों व मूत्रालयों की सफाई व मरम्मत कार्य, नाला सफाई, सीवर समस्या का निराकरण, भवन निर्माण सामाग्री का कचरा सफाई कार्य एवं विद्युत संधारण कार्य सहित अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। इसके साथ ही पाॅलीथिन की रोकथाम के लिए भी कार्यवाही की जाएगी। सभी कार्यों की माॅनीटरिंग वार्ड माॅनीटर करेंगें तथा अभियान स्वच्छता अधिकारी के निर्देशन में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा चलाया जाएगा।
अभियान के दौरान सभी वार्ड माॅनीटर, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित होकर अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करेंगे। अभियान के दौरान निगम प्रशासक श्री आशीष सक्सैना, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम ंिसह, निगमायुक्त एवं अपर कलेक्टर व एसडीएम स्तर के अधिकारी माॅनीटरिंग करेगें।
निगमायुक्त श्री माकिन ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी तथा वार्ड माॅनीटर प्रतिदिन अपने संबंधित वार्ड में निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की माॅनीटरिंग करें। सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर सभी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
इन स्थानों पर इन तिथियों में चलेगा अभियान
मिशन-25 अभियान के तहत दिनांक 13 दिसम्बर 2020 को क्षेत्र क्रमांक 02, 09 एवं 16 के अंतर्गत आने वाले वार्डों में , दिनांक 15 दिसम्बर 2020 को क्षेत्र क्रमांक 03, 10 एवं 17 के अंतर्गत आने वाले वार्डों में , दिनांक 17 दिसम्बर 2020 को क्षेत्र क्रमांक 04, 11 एवं 18 के अंतर्गत आने वाले वार्डों में , दिनांक 20 दिसम्बर 2020 को क्षेत्र क्रमांक 05, 12 एवं 19 के अंतर्गत आने वाले वार्डों में , दिनांक 22 दिसम्बर 2020 को क्षेत्र क्रमांक 06, 13 एवं 20 के अंतर्गत आने वाले वार्डों सहित ग्रामीण क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 65 में, दिनांक 24 दिसम्बर 2020 को क्षेत्र क्रमांक 07, 14 एवं 21 के अंतर्गत आने वाले वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्र के वार्ड 61 में एवं दिनांक 27 दिसम्बर 2020 को ग्रामीण क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 62, 63 एवं 66 में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









