शहीद कैप्टन उपमन्यु सिंह को किए श्रद्धासुमन अर्पित

Dec 08 2020

ग्वालियर। शहीद कैप्टन उपमन्यु सिंह के आज शाहदत दिवस पर भारत विकास परिषद शाखा समर्पण के संस्थापक व प्रांतीय संगठन मंत्री संजय धवन, उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। भारत विकास परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री संजय धवन, उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने भारत विकास परिषद की तरफ से 21 नवबर 2020 को कोविड अस्पताल सुपर स्पेशिलिटी में अग्निकांड में अदय साहस से रोगियों की जान की रक्षा करने वाले डॉ आर के सिंह धाकड़ अधीक्षक जयारोग्य हॉस्पिटल,ग्वालियर व उनकी टीम को समानित किया। संजय धवन व गिरीश अग्रवाल ने आपके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए एक बार पुन: डॉ धाकड़ व उनकी टीम को बहुत बहुत बधाई दी है।