पर्स वापस करने वाले जवानों का आईजी ने किया सम्मान
Dec 08 2020
ग्वालियर। पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अविनाश शर्मा एवं अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी ने डॉक्टर दंपति का गहनों से भरा हुआ पर्स वापस कर ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने के लिये थाना प्रभारी झांसीरोड पंकज त्यागी एवं विकी फैक्ट्री तिराहा पर तैनात आरक्षक दीपक चतुर्वेदी और विभोर रावत को पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर में प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ने दोनों आरक्षकों की ईमानदारी व कर्मठता की प्रशंसा की और उनको भविष्य में भी इसी प्रकार अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिये कहा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम सत्येन्द्र सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व श्रीमती सुमन गुर्जर एवं अति0 पुलिस अधीक्षक देहात जयराज कुबेर सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
थाना झांसीरोड क्षेत्रान्तर्गत विक्की फैक्ट्री तिराहा पर तैनात आरक्षक दीपक चतुर्वेदी और आरक्षक विभोर रावत को रोड पर एक पर्स पड़ा हुआ मिला था, जिसे चेक करने पर उसमें सोने के जेवरात तथा नगदी और अन्य दस्तावेज रखे होना पाया था। दोनों आरक्षकों द्वारा पर्स को तत्काल झांसीरोड थाने लाकर इसकी जानकारी थाना प्रभारी पंकज त्यागी को दी। थाना प्रभारी झांसीरोड द्वारा पर्स को थाने में जमा कराया तथा वायरलेस सेट से सभी थानों को पर्स के संबंध में सूचित किया गया। उक्त पर्स दिल्ली स्थित एम्स में पदस्थ डॉ. सागर और डॉ. योगिता का निकला। वह कार से मुबई से दिल्ली के लिए जा रहे थे। कार से विक्की फैक्ट्री चौराहा पहुंचे यहां डॉ.योगिता ने कार से उतरकर कुछ लोगों से दिल्ली जाने के लिए रास्ता पूछा। इस दौरान उनका पर्स गिर गया था। पर्स में उनके लगभग 4 लाख के जेवरात, 25 हजार रु. अन्य दस्तावेज थे। पर्स गिरने का पता चलने पर वह वापस ग्वालियर लौटे तथा सर्वप्रथम हजीरा थाना पहुंचे, यहां उनको ज्ञात हुआ कि थाना झांसीरोड़ क्ष़ेत्र में एक अज्ञात पर्स मिला है।
थाना झांसीरोड पहुंचकर उन्होंने अपनी पहचान बताकर पर्स में रखे सामान के बारे में बताया तब पुलिस ने उनका पर्स मय सामान के उनको वापस किया। उनके द्वारा ग्वालियर पुलिस का आभार माना।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









