उपायुक्त स्वास्थ्य चौहान ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा

Dec 08 2020

ग्वालियर। उपायुक्त स्वास्थ्य सत्यपाल सिंह चौहान द्वारा विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान वार्ड 21 में अर्जुन पुत्र मुन्नालाल विनियमित, मनोज पुत्र लालू राम आउटसोर्स और भवानी पुत्र ब्रह्मस्वरूप आउटसोर्स कुल 03 सफाई मित्र अनुपस्थित मिले वहीं वार्ड 20 में मिथुन पुत्र लक्ष्मण विनियमित, ममता पत्नि देवीसिंह विनियमित, रानी पत्नि प्रेमनाथ विनियमित, मनोज पुत्र गट्टौ विनियमित, भारत पुत्र केदार विनियमित, सरोज पुत्र संजय आउटसोर्स कुल 06 सफाई मित्र अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार कुल 02 वार्डो मे 09 कर्मचारी अनुपस्थिति पाये गये। अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए जाने के साथ साथ सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस का जबाब समाधान कारक ना होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।