लोगों को बांटे मास्क

Dec 08 2020

ग्वालियर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे कोरोना भगाओ परिवार बचाओ जन जागरण सप्ताह के छठवें दिन युवाओं ने यादव धर्मकांटा चौराहे पर बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों को हाथ सेनेटाइज करवाकर मास्क वितरित किए।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह तोमर ने लोगों को समझाया कि हमें मुंह पर सदैव मास्क लगाकर रखना चाहिए। समय-समय पर सेनेटाइजर से अपने हाथ सेनेटाइज करते रहना चाहिए। अगर जरूरी काम नहीं है तो भीड़ वाले इलाके में जाने से खुद को बचाए रखना चाहिए। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने यादव धर्म कांटे से लेकर चार शहर का नाका तिराहे तक अभियान चलाया। अभियान के दौरान संगठन द्वारा लोगों को 550 मास्क वितरित किए गए। अभियान में रविंद्र सिंह तोमर, राहुल प्रताप सिंह परमार, अरविंद परमार, मीनू सिंह तोमर, रवि तोमर, संदीप सिंह तोमर, गोपाल तोमर लोहा मंडी वाले, गोविंद सिंह चौहान, जल सिंह सिकरवार, सुरेंद्र सिंह परमार, इंद्र राज सिंह चौहान, सोबरन सिंह भदौरिया, रामवीर सिंह भदौरिया, मंजू सिंह सेंगर, निशा सिंह तोमर, कुसुम सिंह परमार आदि उपस्थित थे।