पांच दिन बढऩे के बाद एक डिग्री गिरा पारा

Dec 08 2020

ग्वालियर। हरियाणा के ऊपर बने चक्रवात के चलते शहर में सर्द हवा पर लगी रोक इसके कमजोर पड़ते ही एक बार फिर प्रभावी होना शुरु हो गई है, हालांकि इनका व्यापक असर तो अभी दिखाई नहीं दिया है, लेकिन लगातार पांच दिन से बढ़ रहे रात के पारे में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट जरूर दर्ज हुई है, वहीं हवा का वेग दो किलोमीटर प्रतिघंटा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि धीरे-धीरे ही सही अब शीतलहर का प्रभाव बढ़ जाएगा। इसके साथ ही कोहरा और मावठ की भी संभावना है, तभी ठंड ज्यादा असर दिखाएगी। हालांकि अभी दो दिन सर्दी से राहत रहेगी, क्योंकि नमी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रखी है। जो पहाड़ी क्षेत्रों से होने वाली सर्द हवा में बाधक बनी हुई है। रात के साथ अब दिन का पारा भी गिरेगा।
भले ही पारे में गिरावट आई हो, लेकिन सुबह से सूरज ने फिर अपने तेवरों को स्थिर ही रखा, जिसके चलते धूप खिली और लोगों को सर्दी से भरपूर राहत रही। अब तक सर्द हवा के शहर में प्रवेश के बीच में नमी खलल उत्पन्न कर रही थी, वहीं तमिलनाडू में आए तूफान के साथ ही शहर का मौसम बदल गया था और यही कारण था कि रात और दिन का पारा लगातार अपनी बढ़त दर्ज करा रहा था। इसके असर से फिलहाल लोगों को ठिठुरन से मुक्ति मिली हुई है, वहीं गर्म कपड़ों की जरूरत Óयादा महसूस नहीं हो रही। आज फिर जयादा सर्दी न होने के कारण लोग समय पर जागे और दिनचर्या सामान्य बनी रही। मॉर्निंगवॉक करन ेवाले भी सड़कों और पार्क आदि में खूब दिखे।