कांग्रेसी सुबह से सड़क पर, दुकानें कराईं बंद
Dec 08 2020
ग्वालियर। कृषि बिल के विरोध में देशभर के किसानों द्वारा मंगलवार को बुलाए गए भारत बंद का व्यापक असर शहर में दिखाई दिया। इसका कांग्रेस ने भी समर्थन किया है, जिसके चलते आज शहर बंद को सफल बनाने के लिए सुबह से ही कांघरेसी सड़क पर आ गए, हालांकि इनके द्वारा किसी तरह की जबरदस्ती नहीं की गई, लेकिन जो दुकानें खुलीं थीं उनसे बंद को सफल बनाने के अपील की। उधर उपनगर मुरार में बंद का व्यापक असर दिखाई दिया। यहां कांग्रेसी कार्यकर्ता सुबह से चौराहों परजमें हुए हैं और बारादरी, सदर बाजार, चिकसंतर, सब्जी मंडी, सात नंबर चौराहा, गोला का मंदिर पर सुबह से ही व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सड़कों पर सब्जी आदि के ठेले भी दिखाई नहीं दे रहे हैं, वहीं यात्री वाहन टेंपों, ऑटो चल जरूर रहे हैं, लेकिन बेहद कम संख्या में इससे लोगों को परेशानी भी हो रही है।
उधर उपनगर ग्वालियर में भी बंद का अच्छा असर है। सुबह से बंद के दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सुबह से ही कांग्रेसी सड़क पर नजर आए। इस दौरान लतीफ खां मल्लू, आनंद शर्मा, प्रेमसिंह कौरव, कुलदीप कौरव, रमेश पाल, जशवंत शेजवार, विनोदी जैन, सौरभ जैन, मुकेश भिलवार, अनिल शर्मा, रामबाबू शर्मा, ओमप्रकाश शिवहरे, अनुज राजपूत, सन्नी खटीक, रूपेश दुबे, पप्पू श्रीवास, अख्तर हुसैन कुर्रेशी, जेएएच झापरी, रवि चौखट, धीरेंद्र यादव मितेंद्र सिंह.भैयालाल भटनागर, मोनू भटनागर, वीर सिंह तोमर, अमर सिंह माहौर आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









