सुबह से निकले राजनीतिक दल बंद कराने, बंद का शहर में दिखा मिला-जुला असर
Dec 08 2020
ग्वालियर। किसानों के भारत बंद के आह्वान का असर मंगलवार की सुबह ग्वालियर में दिखाई नहीं दिया। सुबह के समय अधिकांश बाजारों में दूध और किराना सहित तमाम दुकानें खुली रहीं। किसानों ने बंद का आह्वान सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया था।
सुबह के समय मुरार, मयूर मार्केट, ठाटीपुर चौराहा, सिटी सेंटर, गोविंदपुरी चौराहा, दर्पण कॉलोनी, फूलबाग चौराहा, हजीरा चौराहा, गोला का मंदिर चौराहा, सात नंबर चौराहा, उप नगर ग्वालियर चौराहा, सेवा नगर, कंपू, गुढ़ा गुढ़ी का नाका, महाराज बाड़ा, इंदरगंज चौराहा, दाल बाजार, लोहिया बाजार, नया बाजार आदि में बंद का कोई असर दिखाई नहीं दिया।
इन स्थानों पर सुबह के समय चाय -नाश्ते, फल, दूध, किराना, फूल माला आदि की दुकानें खुली हुई थीं। इसके अलावा शहर के आवागमन पर भी बंद का कोई असर दिखाई नहीं दिया। शहर में ऑटो और टेंपो लगातार चलते रहे। वहीं सुबह 9.30 बजे से किसानों के समर्थन में माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता विभिन्न बाजारों में नारेबाजी करते हुए पहुंच गए और खुली हुई दुकानों को जबरन बंद करवा दिया। वहीं कुछ दुकानदारों ने कार्यकर्ताओं को देखकर खुद ही अपनी दुकानें बंद कर दीं। मुरार के सदर बाजार, बारादरी की दुकानें सुबह से ही बंद रहीं। वहीं अन्य बड़ी दुकानें भी बंद के कारण नहीं खोली गईं।
किसानों ने किया चक्काजाम
बड़ागांव हाइवे पर किसान संगठन द्वारा चक्काजाम किया गया। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष तमन्ना खान ने बताया कि करीब 150 किसान सुबह 10 बजे हाइवे पर पहुंच गए और चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
जेएएच में रहा अलर्ट
बंद को देखते हुए जेएएच में अलर्ट रहा। जेएएच अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़ ने अधीनस्थों को ट्रॉमा सेंटर, केज्युअल्टी और आईसीयू में स्टाफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। वहीं आरपीएफ और जीआरपी भी बंद को लेकर मुस्तैद थी।
आंदोलनकारी ट्रैक पर आकर ट्रेन न रोक सकें इसे लेकर जीआरपी और आरपीएफ स्टाफ ने लगातार पेट्रोलिंग की। वहीं पड़ाव थाना पुलिस ने सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पेट्रोलिंग की।
दूधिए पहुंचे शहर, किसान लाए सब्जी
सुबह के समय गांवों से शहर में आने वाले दूधिए भी रोजमर्रा की तरह ग्वालियर पहुंचे। गांवों से किसान भी सब्जी मंडियों में सब्जी लेकर पहुंचे। हालांकि कि बंद के कारण मंगलवार को किसान कम सब्जी लेकर ही मंडी पहुंचे।
पुलिस के 600 जवान रहे तैनात
बंद के दौरान कोई उपद्रव न फैला सके इसे लेकर पुलिस के 600 जवान शहर के विभिन्न चौराहों पर तैनात रहे। वहीं वरिष्ठ अफसरों ने भी हालात पर अपनी निगाह रखी। उपद्रव करने वालों से निपटने के लिए पुलिस के 150 वाहन शहरभर में दौड़ रहे थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









